Bigg Boss 12 :तगड़ी टीआरपी, 3 महीने बाद दीपिका और शोएब का मिलन, फैंस का दिल धड़का
बिग बॅास 12 का फैमिली वीक फैंस के लिए काफी खास रहा है। एक के बाद एक हर किसी के परिवार के सदस्य ने घर में आकर पूरे माहौल को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया।
श्रीसंत की पत्नी भुनवेश्वरी का आना जहां सुरभि की फटकार के लिए यादगार बन गया। वहीं दूसरी तरफ परिवार के सदस्यों के आने का सिलसिला दीपिका के पति शोएब की एंट्री से खत्न हो गया। वैसे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि घर में हर कंटेस्टेंट के परिवार से कोई ना कोई सदस्य आया।
लेकिन दीपिका और शोएब का तीन महीने बाद वाला मिलन फैंस के लिए मस्ट वॅाच बन गया। आलम तो यह रहा कि टीआरपी के लिए बिग बॅास ने रविवार से चल रहे फैमिली स्पेशल वीक को मगंलवार तक दिखाने की कोशिश की है।

खासकर शोएब और दीपिका का वीडियो तीन दिन से वायरल हो रहा है। आज के एपिसोड में वह दिखाया भी जाएगा। सोशल मीडिया पर तो जैसे फैंस की लंबी तादाद लग गई।
फैंस ने इस कदर दीपिका और शोएब के वीडियो पर कमेंट किए हैं कि आप देखते रह जायेंगे। इतना ही नहीं इन दोनों की जोड़ी को पिछले सीजन की जोड़ी हिना खान और रॅाकी के साथ तुलना कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications