Bigg Boss 12 टॅाप 3 कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा, श्रीसंत बाहर , चौंकाने वाली रिपोर्ट !
बिग बॅास 12 के फिनाले में महज दो दिन का समय बचा है। ऐसे में घर में इस वक्त सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, श्रीसंत,करणवीर और दीपिका कक्कड़ को मिलाकर छह कंटेस्टेंट मौजूद हैं।
हालांकि इस बात का पहले ही ऐलान हो चुका है कि मिड वीक एलिमिनेशन से आज एक कंटेस्टेंट शो से बाहर चला जाएगा। फिनाले की रेस में केवल 5 कंटेस्टेंट एक साथ चलने के लिए तैयार होंगे।
द खबरी की खबर के अनुसार इस वीक मिड एलिमिनेशन के चलते सुरभि राणा घर से बाहर हो जायेंगी। शुरू से ही कहा जा रहा है कि दीपिका या फिर श्रीसंत में से कोई एक इस शो का विनर बन सकता है।

लेकिन फाइनल की नई वोटिंग रिपोर्ट का गणित कुछ और नजारा दिखा रहा है। जी हां, आइए आपको बताते हैं कि कौन है इस सीजन के टॅाप 3 कंटेस्टेंट जो कि वोटिंग में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके साथ कौन बनेगा इस सीजन विनर।


Click it and Unblock the Notifications