Bigg Boss 12 दीपिका कक्कड़ ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा,चौंकाने वाला Video
Recommended Video

बिग बॅास 12 में फिलहाल काफी दिलचस्प खेल चल रहा है। जहां पर दीपक और शिवाशीष के बीच कप्तान बनने के लिए एक स्पेशल टास्क चल रहा है। इस टास्क के चलते घर के सभी सदस्यों के एक सीक्रेट सामने रखे जा रहे हैं।
दीपक और शिवाशीष को बताना है कि सीक्रेट आखिर किसका है। आज के एपिसोड में यह टास्क और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा जब ये सवाल पूछा जाएगा कि घर के सदस्य ने कहा था, 'मैंने खुद को कास्टिंग काउच का शिकार होने से बचा लिया था। वैसे यह सीक्रेट किसका है इसका अंदाजा लगभग सभी लगा लेते हैं।

सभी को लगता है कि यह सीक्रेट दीपिका का हो सकता है। खुद दीपिका भी एक वीडियो में शिवाशीष को इस तरफ इशारा दे चुकी हैं कि यह सीक्रेट उन्ही का है।
दीपक को भी इस बात का यकीन है कि दीपिका ही कास्टिंग काउच का शिकार होने से बची हैं। इन दोनों में कौन जीतकर नया कप्तान बनेगा यह देखना दिलचस्प होगा। यहां देखिए इसका वीडियो
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि हर बार टीवी ए्क्ट्रेस ही बिग बॅास विनर बनी हैं,इस बार यह मौका दीपिका के पास है...


Click it and Unblock the Notifications