Bigg Boss 12 Video:3 महीने बाद जब पति शोएब से हुई दीपिका की मुलाकात, सिर्फ प्यार
Recommended Video

बिग बॅास 12 में इन दिनों फैमिली वीक शुरू है। जो कि एक लग्जरी टास्क के तौर पर घर के सभी सदस्य कर रहे हैं। रविवार के एपिसोड में श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी, दीपक के पिताजी, सुरभि राणा के भाई, रोहित सुंचाती की मां और करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे ने एंट्री ली।
बिना ब्रेक के दिखाया गया बिग बॅास 12 का एपिसोड इमोशन के स्तर पर मस्ट वॅाच बन गया। श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने जहां सुरभि को जमकर लताड़ा वहीं करणवीर बोहरा के साथ उनकी बेटियों का जुड़ाव दिल को पिघला गया।

वहीं आज घर के अंदर रोमिल चौधरी की पत्नी, सोमी खान की बहन सबा खान और दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम की एंट्री होगी।
तीन महीने के इंतजार के बाद जब पहली बार दीपिका और शोएब का मिलन हुआ तो घर के अंदर सिर्फ प्यार-प्यार और प्यार ही दिखाई दिया। शोएब ने दीपिका को कहा कि आप बहुत अच्छा कर रही हैं। आप जैसी हो वैसी ही रहो। चलिए फिर इंतजार किस बात का आपको दिखाते हैं, शोएब की एंट्री का यह वीडियो
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि बड़ी दिलचस्प है दीपिका और शोएब की लव स्टोरी


Click it and Unblock the Notifications