Bigg Boss 12 Spoiler : सीक्रेट टास्क, दीपिका- श्रीसंत लड़ाई, सुरभि- दीपक ने की सारी हदें पार Video
बिग बॅास 12 में फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है। जाहिर सी बात है कि फिनाले वीक हो और घर में धमाल नहीं हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है। तभी तो इस वीक को खास बनाने की लिए बिग बॅास ने दीपक और सुरभि को एक सीक्रेट टास्क दिया है।
इस सीक्रेट टास्क के जरिए दीपक को रोमिल के बेटे का बैग और दीपिका और शोएब की तस्वीर को छिपा देना है। इस चोरी का इल्जाम उन्हें करणवीर पर लगाना है। दीपक ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं।
लेकिन इसकी वजह से करणवीर और दीपक में जमकर लड़ाई होती है। इस टास्क के बीच सुरभि को बिग बॅास एक फोन देते हैं, जिसके जरिए वह सुरभि को टास्क करने का निर्देश दिया जाता है।

सुरभि को टास्क देते हुए कहते हैं कि उन्हें दीपिका को रुलाना है और श्रीसंत से झगड़ा करना है। सुरभि भी इस टास्क को करने में कामयाब होती हैं। लेकिन इसके कारण एक बार फिर से सुरभि,दीपिका और श्रीसंत के बीच जमकर लड़ाई होती है। यहां देखिए आज के एपिसोड का Video


Click it and Unblock the Notifications











