Bigg Boss 12 सुरभि- दीपिका का रोकर हुआ बुरा हाल, Video देखकर आंखें भर आएंगी
बिग बॅास ने इस बार दिवाली पर कंटेस्टेंट को एक खास गिफ्ट देने का मन बना लिया है। जहां पर सभी कंटेस्टेंट को अपने घर से एक आडियो क्लिप सुनाई जाएगी।
इतना ही नहीं कुछ कंटेस्टेंट को अपने परिवार से एक वीडियो मैसेज भी देखने को मिलेगा। इसका एक वीडियो जारी किया गया है। जहां पर दीपक और सुरभि अपने परिवार को देखकर रोने लगते हैं।

सुरभि के लिए करणवीर अपने परिवार का वीडियो देखने से इंकार कर देते हैं। तीन कंटेस्टेंट में से किसी एक को ही वीडियो देखने को मिलता है। वहीं, दीपिका कक्कड़ पति शोएब की आवाज सुनकर एकदम से टूट जाएंगी और रोने लगेंगी।
इसके साथ ही दीपिका उनसे अपने प्यार का इजहार भी करेंगी। लोगों को तो इस बात का इंतजार है कि जसलीन के घर से क्या मैसेज आता है। सृष्टि भी अपनी मां की आवाज सुनकर भावुक हो जाती है। यहां देखिए दिल को छू लेने वाला यह वीडियो
बहरहाल, ये हैं वो स्टार्स जिन्होंने बिग बॅास 12 के लिए कर दिया इंकार..


Click it and Unblock the Notifications