BIGG BOSS 12 में आएगा भूचाल, खतरनाक स्टार की वाइल्ड कार्ड एंट्री Video
Recommended Video

बिग बॅास 12 के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है,जब किसी कंटेस्टेंट को बाहर निकालने के बाद दोबारा वापस लाया जा रहा है। इस बार बिग बॅास 12 में ऐसे 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट के साथ किया जा रहा है।
हम बात कर रहे हैं रोमिल चौधरी और सुरभि राणा की। रविवार को रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह में से किसी एक को शो के अंदर फिर से जाने का मौका मिला। रोमिल एक बार फिर इस शो का हिस्सा बन गए।
लेकिन बतौर जोड़ीदार उनकी एंट्री सुरभि राणा के साथ हुई हैं। सुरभि वहीं हैं जो कि कृति वर्मा के साथ बतौर जोड़ी बिग बॅास 12 के घर में एंट्री लेने वाली थी।

लेकिन वोटिंग के आधार पर सुरभि को हटाकर कृति और रोशमी की जोड़ी बनाई गई थी। इस बार रोमिल को सृष्टि की जोड़ीदार बनाकर एंट्री दी गई है।
आपको बता दें कि रोमिल की तरह सृष्टि भी काफी तेज जुबान की हैं। वह रोडीज एक्स्ट्रीम के 15 वे सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। यानी इतना तो तय है कि बिग बॅास के घर में हंगामा होना तय है।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के अब तक के सबसे खतरनाक कंटेस्टेंट की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
