Nach Baliye 9 में पत्नी के साथ डांस करने के लिए श्रीसंत ने मांगी करोड़ों की फीस, चौंक जायेंगे !
बिग बॅास 12 भले ही दीपिका कक्कड़ ने जीता हो। लेकिन असल में इस शो से लोकप्रियता हासिल पाने में अगर कोई कामयाब हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि श्रीसंत हैं।
जी हां, बिग बॅास के बाद श्रीसंत खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दिए। अब वह एक और नए और चर्चित रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नच बलिए सीजन 9 की। बिग बॅास 12 के पूरे सीजन के दौरान अगर घर के अंदर श्रीसंत का हल्ला बोल रहा तो घर के बाहर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने भी खुद को सुर्खियों में बनाए रखा।

नच बलिए अब इन दोनों को एक साथ लाने की प्लानिंग कर रहा है। खुद एक वेबसाइट से बातचीत में श्रीसंत ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें नच बलिए के लिए अप्रोच किया है।
हालांकि अभी तक इस पर उन्होंने कोई विचार नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि हर एपिसोड के लिए श्रीसंत और उनकी पत्नी को तकरीबन 1 करोड़ के करीब की फीस दी जा रही है। फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो श्रीसंत इस बार सबसे अधिक फीस लेने वाली नच बलिए की जोड़ी बन सकते हैं।
बहरहाल, इस बार ये सब जोड़ी को काफी तगड़ी फीस दी जा रही है, आप भी देखिए ये सभी नाम..


Click it and Unblock the Notifications











