Bigg Boss 12 : रोमिल ने सोमी के लिए बेटे के इस Video का दिया बलिदान, लाखों लोग देख रहे हैं
बिग बॅास 12 के घर से मास्टर माइंड समझने जाने वाले रोमिल चौधरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रोमिल को शो में बाहर होने के बाद बिग बॅास ने दोबारा सुरभि के साथ घर में भेजा।
इसके बाद रोमिल ने खुद को इस तरह गेम में उभार कर सामने लाया जो कि एक पक्का खिलाड़ी ही कर सकता है। दिवाली के मौके पर एक बार फिर रोमिल चर्चा में रहे।

जहां पर रोमिल को दीपिका और सृष्टि ने मिलकर उनके बच्चे का वीडियो देखने का मौका दिया था। लेकिन रोमिल ने यह मौका अपने हाथ से सोमी को दे दिया। इसके बाद रोमिल पूरे घर में अपना रोना छिपाते हुए नजर आ रहे थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा वीडियो था जो रोमिल नहीं देख पाए। द खबरी ने उस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि यह वहीं वीडियो है जिसे ना देखकर रोमिल ने बलिदान दिया है। यहां देखिए वीडियो
बहरहाल,ये हैं बिग बॅास 12 के वो कंटेस्टेंट जो कि फाइनल की रेस में सबसे आगे हैं...


Click it and Unblock the Notifications