Bigg Boss 12 के स्टार करणवीर बोहरा हुए गिरफ्तार, मास्को एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा !
Recommended Video

बिग बॅास 12 के स्टार करणवीर बोहरा को मास्को एयरपोर्ट में हिरासत में लिया गया। इसकी जानकारी खुद करणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी । करणवीर मास्को फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ।
करणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि पासपोर्ट में कुछ कमी के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में भारतीय दूतावास उन्हें पहले जानकारी दे देता तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

करणवीर ने ये भी बताया कि रूस स्थित भारतीय दूतावास इस मामले में उनकी मदद कर रहा है। करण ने आगे कहा कि भारतीय एयरपोर्ट पर उन्हें पासपोर्ट में खराबी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मास्को एयरपोर्ट पर ये बात सामने आयी। इसके बाद उन्हें रोक लिया गया।
इतना ही नहीं वहां के अधिकारी उन्हें वापस भेजने पर भी विचार कर रहे हैं। अफसोस जताते हुए करणवीर ने लिखा है कि बेहतर होता अगर वीजा जारी करने से पहले उन्हें इस बारे में बता दिया जाता। फिलहाल वह अब मास्को फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंच गए हैं।
बहरहाल,यहां देखिए वो स्टार्स जो कि जेल के चक्कर लगा चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications











