BIGG BOSS 12 रातों रात ये बन गया सुपरस्टार,सलमान खान के ब्लॅाकबस्टर में एंट्री !
सलमान खान का साथ हो और किस्मत ना बदले भला ऐसे कैसे हो सकता है। ऐसा ही कुछ होने वाला है बिग बॅास 12 के इस कंटेस्टेंट के साथ जो कि पहले ही दिन से बिग बॅास 12 का नया स्टार बन चुका है।
Bigg Boss 12: सलमान को टीआरपी में तगड़ा झटका,फैंस के लिए चौंकाने वाली रिपोर्ट !
हम बात कर रहे हैं बिग बॅास 12 के सिंगर दीपक ठाकुर जो कि अपने देसीपन के लिए इन दिनों काफी चर्चा बटोर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दीपक ने सलमान खान के सामने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कई बार अपना नंबर सलमान को भेजा है।

अब ऐसा लगता है कि सलमान ने दीपक को गोल्डन मौका दे दिया है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि सलमान खान ने दीपक को अपनी आगामी फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया है।
सलमान ने दीपक को अपनी फिल्म में गोल्डन एंट्री करवाने की प्लानिंग कर ली है। हाल ही में दीपक ने बिग बॅास के लिए भी एक गाना बनाया जो कि लोकप्रिय हो गया।
आपको बता दें कि दीपक ठाकुर अनुराग कश्यप की दो फिल्में- गैंस ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज़ में के चंद गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं।
बहरहाल,सलमान खान हमेशा से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गॉडफादर कहे जाते हैं। आखिर क्यों..इसकी एक खास वजह हमारे पास है..आप भी देखिए...


Click it and Unblock the Notifications
