Bigg Boss 12 में मचा तहलका , खान सुपरस्टार की एंट्री, घर में आएगा भूचाल !
बिग बॅास 12 में वैसे हंगामे की कमी नहीं है। लेकिन अब इस हंगामे को बढ़ाने के लिए शो में इस कंट्रोवर्शियल खान की एंट्री होने जा रही है। हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है।
बिग बॅास मराठी की विनर मेघा धड़े और साथ निभाना साथिया फेम रोहित सुचंती की एंट्री हो चुकी है। लेकिन अब टीआरपी में सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए बिग बॅास 11 की सेक्सी स्टार अर्शी खान की एंट्री होने जा रही है।

बीते एक महीने में इस शो में विकास गुप्ता,शिल्पा शिंदे, हिना खान, हितेन तेजवानी और करण पटेल की एंट्री हो चुकी है। लेकिन ये कंटेस्टेंट घर में आने के साथ ही निकल भी गए। लेकिन अर्शी के साथ ऐसा नहीं होने वाला है।
अर्शी की घर में एंट्री होगी लेकिन बतौर गेस्ट। वह इस घर में एक लंबा समय बिताते हुए नजर आ सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि इसकी जानकारी खुद अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीक जहां वाइल्ड कार्ड घर में मसाला लेकर आए हैं वहीं अर्शी की एंट्री घर में जरूर आग लगा देगी।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास में आने के बाद ये सभी बन गए हैं सुपरस्टार...गोल्डन मौका...


Click it and Unblock the Notifications












