Bigg Boss 12 अनूप -जसलीन की लव स्टोरी का पर्दाफाश, ये VIDEO चौंका देगा !
बिग बॅास 12 में इन दिनों जसलीन के प्यार की परीक्षा चल रही है। लेकिन अब ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जहां पर जसलीन खुद अपने और अनूप जलोटा के प्यार की पोल खोलती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में शिवाशीष जसलीन से पूछते हैं कि तुम्हारे और अनूप जी के बीच क्या है। इस पर जसलीन कहती हैं कि बहुत सारी बातें हैं। मैं सब कुछ तुम्हें यहां पर नहीं बता सकती हूं। शो के बाद सब बातें बताउंगी।

इसके बाद दोनों मिलकर जोर से हंसने लगते हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जसलीन के पिताजी भी कई बार यह कह चुके हैं कि बिग बॅास 12 जसलीन को आॅफर हुआ था।
वह अनूप जलोटा को बतौर विचित्र जोड़ी अपने साथ लेकर गई थीं। वहीं अनूप जी के एलिमिनेशन के दौरान जसलीन ने एक बार फिर उन्हें रोका नहीं।
यहां तक जसलीन की शिवाशिष की तरफ बढ़ती नजदीकियां इस बात की गवाह है कि दोनों का प्यार केवल बिग बॉस में बने रहने के लिए पब्लिसिटी स्टंट था। यहां तक अनूप जी के घर से जाने के बाद आज तक दोनों ने अपनी लव स्टोरी किसी के साथ शेयर नहीं की है। यहां देखिए वीडियो
गौरतलब है कि बिग बॅास के यह पहले कपल नहीं हैं..इससे पहले भी कई जोड़ी घर पर अपनी हरकतों के कारण बाहर बवाल मचा चुकी है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
