Shocking..''सलमान खान के आदमी मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं''
Recommended Video

जुबैर खान और सलमान के बीच चल रहा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जुबैर ने सलमान के खिलाफ कड़े शब्दों का प्रयोग किया है। उन पर कई तरह के इल्जाम लगाए हैं।
जुबैर ने कहा कि मुझे सलमान की तरफ से धमकी भरे कॅाल आ रहे हैं। मुझ से कहा जा रहा है कि मैं सलमान पर किया गया अपना केस वापस ले लूं। वरना मुझे बेरहमी से मारा जाएगा।

मैंने सलमान और दाऊद इब्राहिम किसी का भी नमक नहीं खाया है। मैं किसी से नहीं डरता हूं।मैं इस सिलसिले में पुलिस कमीशनर से मिलने जा रहा हूं। मुझे यह सब खत्म करना है।
मेरे साथ जो कुछ भी हुआ उसका बदला मुझे लेना है।मुझे अब तक 40 धमकी भरे और 200 मिस कॅाल आ चुके हैं। जुबैर ने सलमान को कोर्ट में घसीटने की धमकी भी दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी टीवी की दुनिया में हुई अब तक की कई बड़ी लड़ाई हो चुकी है..ये नाम आपके चौंका देगा..


Click it and Unblock the Notifications
