BIGG BOSS में होगी इन 2 ''सुपर HOT'' स्टार की एंट्री..लगेगा ग्लैमर का तड़का !
Recommended Video

बिग बॅास 11 अब पूरी तरह से मेड हाऊस यानी कि पागल घर बन चुका है। ऐसे में घर वालों को ग्लैमर का तड़ाका देने के लिए एक नहीं बल्कि 2 हॅाट एक्ट्रेस की वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॅास में की जा रही है।
जी हां, ऐसी खबर है कि ढिंचैक पूजा के बाद अब जोया अफरोज और नतालिया जल्द बिग बॅास में नजर आयेंगी। नतालिया एक कॅामन कंटेस्टेंट के तौर पर इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। वह लंदन बेस्ड मॅाडल हैं।

वहीं सलमान खान स्टारर हम साथ साथ हैं में राधिका का किरदार निभाने वाली जोया भी इस शो में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वह द एक्सपोज और स्वीटी वेड्स एनआरआए जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।
हालांकि फिल्मों में वह अपना कमाल नहीं दिखा पायी हैं। मुमकिन है कि सलमान से होने वाली यह मुलाकात उनके लिए सुपरस्टार बनने का रास्ता खोल दें।
बिग बॅास 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा ने इस खबर से पर्दा हटाया है कि इन दोनों की जल्द एंट्री होने वाली है। अब घर के इस माहौल में आकर यह दोनों हॅाट चेहरे कैसे टिकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।..
यहां देखिए जोया की वायरल तस्वीरें..होश उड़ जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications
