..................... Bigg Boss 11 winner Shilpa Shinde Fans apologized Hina Khan - Hindi Filmibeat

एक साल बाद शिल्पा शिंदे के फैंस ने हिना खान से मांगी माफी, कहा मुझे बर्बाद करने के लिए !

By Prachi Dixit

मक्खी,सबसे खराब परफॅार्मर, बेकार शो ये सब कहना बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे को भारी पड़ गया है। आलम तो ये है कि अब शिल्पा शिंदे के फैंस मिलकर हिना खान से माफी मांग रहे हैं। खुद इसकी जानकारी हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

हुआ यूं कि शिल्पा शिंदे बिग बॅास 12 का विनर बनने के लिए श्रीसंत का सपोर्ट कर रही थीं। विनर बन गईं दीपिका कक्कड़। दीपिका का विनर बनना शिल्पा शिंदे को काफी खला। उन्होंने दीपिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई ट्विट किए । यहां तक कि उन्हें मक्खी तक कह दिया।

शिल्पा शिंदे के इस व्यवहार को खुद शिल्पा शिंदे के फैंस नापसंद कर रहे हैं। कई लोग हिना खान से इस बात के लिए माफी मांग रहे हैं कि लोगों ने हिना की बजाए शिल्पा का साथ बिग बॅास 11 के दौरान दिया। कई फैंस का कहना है कि उन्होंने गलत इंसान को वोट दिया तो वहीं कई लोग कह रहे है कि हिना इसकी हकदार ज्यादा थी।

Shilpa Shinde, Hina Khan

हिना ने लोगों की माफी का जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि माफी मत मांगिए। इस तरह के मैसेज पढ़कर मुझे अच्छा लग रहा है।

जो लोग मुझे पसंद नहीं कर रहे थे और मुझे जज कर रहे थे, वो लोग आज मुझसे माफी मांग रहे हैं। और याद रखिएगा वो आंधी थी, मुझे बर्बाद करने के लिए नहीं बल्कि मुझे सही राह दिखाने के लिए। ताकि मैं जिंदगी में खुद को साबित कर पाऊं।

यहां देखिए फैंस का क्या कहना है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X