फैंस का भड़का गुस्सा, शिल्पा शिंदे ने किया ट्विटर अकाउंट डिलीट,कहा- ट्रोल होना पसंद नहीं Shock !
बिग बॅास 11 की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे बीते एक साल से केवल सोशल मीडिया पर अपने कमेंट्स और स्टे्टस को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर तब जम मामला विकास गुप्ता का हो या फिर बिग बॅास से जुड़ी किसी खबर का।
बिग बॅास 12 खत्म होने के दौरान शिल्पा ट्विटर पर काफी एक्टिव दिखाई दीं। श्रीसंत के कारण उन्हें फैंस की नफरत का सामना करना पड़ा।

इस बार ट्विटर पर अपनी राय जाहिर करना शिल्पा के लिए आलोचनाओं की लंबी फेहरिस्त लेकर आयीं। इन सब से परेशान होकर शिल्पा ने आखिरकार ट्विटर अकाउंड डिलीट करने का फैसला लिया। शिल्पा ने एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications