OMG: आखिर क्या वजह है..जो शिल्पा शिंदे का ये VIDEO हो रहा है VIRAL..
Recommended Video

बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे के पांव इन दिनों जमीन पर नहीं हैं। वह अपने शो जीतने का जश्न मनाने से कतई चूक नहीं रही हैं। फिर चाहे वह मीडिया से बात करना हो या फिर किसी पार्टी में मस्ती करना हो।
शिल्पा ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है कि वह किसी भी तरह के डेली शो या फिर टीवी शो से कमबैक नहीं करना चाहती हैं। लेकिन हाल ही शिल्पा अपने दोस्त निर्माता रश्मि शर्मा के एक खास इवेंट में पहुंची थी।

वहां पर शिल्पा ने एक बार फिर अपने विनर बनने की खुशी का जश्न मनाया। वहां पर उन्होंने जमकर डांस किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वैसे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भाभीजी घर पर हैं के केस के बाद जहां 2 साल तक टीवी इंडस्ट्री ने उन्हें खुद से दूर रखा था। वहीं अब बिग बॅास के बाद इंडस्ट्री उनके करीब आ गई है।..यहां देखिए वायरल वीडियो..
बहरहाल,यहां देखिए शिल्पा और विकास के बिग बॅास के अब तक की कुछ अनदेखी खास तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications