B'Day Spcl:भाभीजी को मिल गया सलमान खान का साथ,40 की उम्र में ये हैं नंबर 1 सुपरस्टार
इस तरह की जिंदगी जीने से बेहतर है मौत को गले लगा लेना। फिल्मीबीट से खास बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने इस बात को स्वीकार किया था।
हालांकि तब वो बिग बॅास 11 की विजेता नहीं बनी थी। आज 28 अगस्त को शिल्पा का जन्मदिन है। वह अपने उम्र के 40 साल में प्रवेश कर रही हैं।शिल्पा के अनुसार टीवी इंडस्ट्री ने उन्हें एकतरफा कर दिया था।
लेकिन यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 11 के विजेता शिल्पा और भाभीजी घर पर हैं कि कंट्रोवर्सी का चर्चित चेहरा अंगूरी भाभी ,इन दिनों काफी फर्क है।

शिल्पा की जिंदगी बिग बॅास 11 से पहले नकारात्मक दिशा में जा चुकी थी।जहां पर उन्हें खुद को इंडस्ट्री में खड़ा कर पाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन बिग बॅास में फैंस के साथ और होस्ट सलमान खान के इमोशनल सपोर्ट ने शिल्पा शिंदे को रातों रात सोशल मीडिया से लेकर हर घर का सुपरस्टार बना दिया।
अब लोग शिल्पा को अंगूरी भाभी नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे के नाम से जानते हैं। बहरहाल,उनके जन्मदिन के खास मौके पर यहां देखते हैं शिल्पा की अनदेखी तस्वीरें और उनके दिलचस्प सफर पर एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications