BIGG BOSS: विकास गुप्ता को हुआ शिल्पा शिंदे से प्यार..शादी हो गई FIX
Recommended Video

बिग बॅास में ऐसा कुछ होगा यह तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था। बिग बॅास के बीते दिन के एपिसोड में आपने देखा कि विकास और शिल्पा की दोस्ती पर घर में सवाल उठने लगे हैं।
आकाश ददलानी ने भले ही मजाक में ही सही लेकिन इस बात की तरफ लोगों को लाकर खड़ा कर दिया है कि विकास और शिल्पा की दुश्मनी केवल दिखावा है।इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विकास और शिल्पा के नाम से कई हैशटैग शुरू किए गए।

यहां तक कि कुछ लोगों ने विकास और शिल्पा की शादी तक करवा दी। अब ऐसी खबर है कि बिग बॅास के घर में असल में होने वाली है। एक टास्क के दौरान इन दोनों की शादी की पूरी शान से की जाएगी।
जहां घर के सदस्य लड़केवाले और लड़कीवाले में बंट जायेंगे। यानी कि विकास और शिल्पा के दोस्ती को शादी में बदलने की पूरी प्लानिंग कर ली गई है। दिसंबर के पहले वीक में यह टास्क हो सकता है।
वैसे बिग बॅास के इतिहास में अभी तक घर के अंदर बनी एक भी ऐसी जोड़ी नहीं है जो घर के बाहर भी टिक पायी हो..


Click it and Unblock the Notifications