BIGG BOSS:विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की शादी..बच्चे की प्लानिंग..SHOCK
Recommended Video

बिग बॅास में ऐसा कुछ होगा यह तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था। बिग बॅास के बीते दिन के एपिसोड में आपने देखा कि विकास और शिल्पा की दोस्ती पर घर में सवाल उठने लगे हैं।
आकाश ददलानी ने भले ही मजाक में ही सही लेकिन इस बात की तरफ लोगों को लाकर खड़ा कर दिया है कि विकास और शिल्पा की दुश्मनी केवल दिखावा है।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विकास और शिल्पा के नाम से कई हैशटैग शुरू किए गए। यहां तक कि कुछ लोगों ने विकास और शिल्पा की शादी तक करवा दी।
एक फैंस ने अपने #shikas को टैग करते हुए लिखा है कि हे भगवान विकास और शिल्पा की शादी हो जाए। इन दोनों के बच्चे कितने क्यूट होंगे।
इन दोनों की दोस्ती को सोशल मीडिया पर लोगों ने प्यार में बदल दिया है। आज के एपिसोड में विकास और शिल्पा की दोस्ती और गहरी होती नजर आएगी।
शिल्पा को बचाने के लिए विकास अपनी पसंदीदा जैकेट को जलाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। अब इन दोनों की दोस्ती में और क्या रंग देखने को मिलते हैं..
यह देखना दिलचस्प होगा। बहरहाल,यहां देखिए शिल्पा और विकास के बिग बॅास के अब तक की कुछ अनदेखी खास तस्वीरें...इन दोनों के दोस्ती और दुश्मनी को साफ बयान करती है..


Click it and Unblock the Notifications