BIGG BOSS..सलमान का भड़का गुस्सा ..घर में आया भूचाल..चौंक जायेंगे..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में कई ऐसे तूफानी कंटेस्टेंट हैं जो सलमान की नींद खराब करने के लिए हाजिर हो गए हैं। शनिवार को होगा वीकेंड का वॅार।पहली बार सलमान के लिए भी यह पहला अनुभव होगा कि उनका गुस्सा पूरे बिग बॅास हाऊस पर टूटेगा।
जुबेर की बदतमीजी से लेकर शिल्पा और विकास का वॅार। सबकुछ होगा सलमान के निशाने पर। मिली जानकारी के अनुसार सलमान ने विकास को फटकार लगाते हुए कहा है कि कोई आपको परेशान कर रहा है तो आप रिएक्ट क्यों कर रहे हो।

वहीं जुबेर को उनकी बदतमीजी के लिए समझाते हुए कहते हैं कि जो आप कह रहे हैं जो आप कर रहे हैं वह आपके बच्चे भी सुन रहे हैं।
गौरतलब है कि इस वीक शिल्पा शिंदे,अर्शी खान,जुबेर खान,ज्योति कुमारी और बंदगी कालरा में से कोई एक घर से बेघर होगा।ऐसी खबर है कि इन पांच नाम में से लोकप्रियता के आधार पर बंदगी काफी पीछे हैं।
कुलमिलाकर शनिवार का एपिसोड किसी भूचाल से कम नहीं होगा। अब ये देखना होगा कि सलमान इस पूरे वीक पर अपनी क्या राय रखते हैं। किसका साथ देते हैं और किसे मिलती है सलमान की फटकार।
यहां देखिए इन सबको करना पड़ा सलमान के गुस्से का सामना...


Click it and Unblock the Notifications
