BIGG BOSS:सलमान का चौंकाने वाला खुलासा..शिल्पा शिंदे..विकास गुप्ता..तगड़ी प्लानिंग..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में वैसे तो ट्विस्ट और टर्न की जरुरत नहीं है। इस साल के सभी कंटेस्टेंट कई तरह की कंट्रोवर्सी अपने साथ लेकर आए हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे का आता है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिग बॅास के घर में अब सबको एहसास होने लगा है कि विकास और शिल्पा घर के बाहर से ही एक दूसरे से नफरत करने की प्लानिंग करके आए थे।

आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा करते हुए आकाश ददलानी नजर आयेंगे। आकाश घर में सबके सामने कहते हैं कि यह दोनों केवल दुश्मनी का नाटक कर रहे हैं,दोनों दोस्त हैं। घर के बाहर से ही दुश्मनी का नाटक कर रह हैं।
यह गौर करने वाली बात है कि इन दोनों की नफरत आपको घर में लगातार देखने को नहीं मिली है। फिलहाल दोनों एक दूसरे के दोस्त बनते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले सलमान खान ने भले ही मजाक में सही लेकिन इस तरफ इशारा किया था कि दोनों ही घर के बाहर से लड़ाई करने की प्लानिंग करके आए हैं। आने वाले दिनों में इन दोनों की यह प्लानिंग क्या रंग लाती है यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल,इन सभी सेलिब्रिटी ने बिग बॅास के घर में आने से साफ मना कर दिया है..यहां देखिए उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications
