BIGG BOSS:शिल्पा शिंदे के बॉयफ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री..बड़ा धमाका!
Recommended Video

बिग बॅास 11 में एक के बाद एक नया ट्विस्ट आने के लिए तैयार है। ऐसी खबर है कि शिल्पा शिंदे के एक्स बॅाएफ्रेंड रोमित राज बिग बॅास के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।
खुद रोमित ने कहा है कि अगर उन्हें बिग बॅास में जाने का मौका मिलेगा तो वह जरूर शो में एंट्री लेंगे। रोमित ने कहा है कि मैं बिग बॅास नहीं देखता। लेकिन जब मेरा नाम लिया जाएगा तो मुझे शो देखना पड़ेगा।

आठ साल से मेरी और शिल्पा की मुलाकात नहीं हुई है। वह बहुत अच्छी इंसान है।विकास और शिल्पा की शो के बाहर अनबन रही है। रही बात मेरी तो मुझे अभी घर में जाने का प्रस्ताव नहीं मिला है।वैसे भी बिग बॅास में पैसे देकर एंट्री होती है। अगर मुझे अच्छा आॅफर मिलता है तो मैं जरूर बिग बॅास मैं एंट्री करूंगा।
गौरतलब है किशिल्पा शिंदे का कुछ सालों पहले टीवी एक्टर रोमित राज से अफेयर था।रोमित उनसे तक़रीबन 3 साल छोटे थे। दोनों एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान दोस्ती हुई और एक दुसरे के करीब आए।
लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे एक नहीं बल्कि कई सुपरस्टार हैं जिन्होंने कई बार बिग बॅास में आने से साफ इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
