BIGG BOSS:टाइगर श्रॉफ,काजोल पर शिल्पा शिंदे का ये कमेंट चौंका देगा..वीडियो VIRAL
Recommended Video

बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट अब एक दूसरे को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री के पीछे पड़ गए हैं। हिना खान के साउथ एक्ट्रेस पर कमेंट के बाद अब शिल्पा शिंदे ने टाइगर श्रॅाफ,काजोल और अमिताभ बच्चन पर कमेंट किया है।
बिग बॅास के घर का यह अनदेखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सपना चौधरी यह कहती हैं।टाइगर अच्छे एक्टर नहीं हैं। इस पर शिल्पा उनसे कहती हैं कि वो थोड़े Girlish हैं।

यानी कि लड़कियों जैसे हैं। वह आगे कहती हैं कि स्टार किड की बात की जाए तो केवल अक्षय खन्ना और रणवीर कपूर ही अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने बात को बढ़ाते हुए कहा कि काजोल मुंहफट एक्ट्रेस हैं।
एक दफा कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन का सीन देखकर सभी ने तालियां बजाई। लेकिन काजोल ने कहा कि आप लोग ताली क्यों बजा रहे हैं।
फिर उन्होंने मेगा स्टार से कहा कि आप इससे अच्छा कर सकते हैं। खुद उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया। इस चर्चा में पुनीष भी शामिल होते हुए दिखाई दिए।
यहां देखिए शिल्पा शिंदे का वीडियो और इस वीक घर से बेघर होंगे ये दो कंटेस्टेंट...


Click it and Unblock the Notifications
