Bigg Boss 11..सलमान का बरसा गुस्सा..जुबैर के बाद..इस कंटेस्टेंट की लगेगी वाट
Recommended Video

हर बार की तरह इस बार भी सभी को सलमान के वीकेंड का वार का इंतजार है। बिग बॅास 11 के इस तीसरे वीक घर में काफी कुछ हुआ। आकाश ददलानी,पुनीष शर्मा से लेकर विकास गुप्ता तक,हर कोई सलमान के निशाने पर होगा।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार सलमान किस की क्लास लगाने वाले हैं। इस बार वह अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट आकाश ददलानी के छक्के छुड़ाने वाले हैं।

घर में एंट्री से पहले आकाश ने कहा था कि वह विकास ददलानी के रिश्तेदार हैं। लेकिन सलमान सबके सामने आकाश के इस झूठ का खुलासा करने वाले हैं।सलमान सभी घरवालों के सामने कहते हैं कि आकाश झूठा है।
जिस तरह उन्होंने जुबैर के दाऊद के दामाद झूठ को सबसे सामने लाया था।ठीक वह आकाश को भी दिन में तारे दिखाने वाले हैं।
गौरतलब है कि विशाल ने भी कुछ दिन पहले आकाश के इस रिश्तेदार वाले दावे को झूठा बताया था। इसके साथ वह लग्जरी क्लास में घरवालों की बेरहमी और विकास और अर्शी के जेल कांड की भी खबर लेने वाले हैं।
इस बार के सभी कंटेस्टेंट को देखकर बिग बॅास सीजन के अभी तक के उन कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की लिस्ट याद आ जाती है..यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications

