हद है..सलमान खान के परिवार ने चुना बिग बॅास 11 WINNER...SHOCK..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में शामिल होने का सबसे अधिक फायदा शिल्पा शिंदे का हुआ है। 2 साल तक टीवी इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद शिल्पा का बिग बॅास से कमबैक इतना शानदार रहा है कि सलमान खान का भी नाम उनके साथ जुड़ गया।
सलमान पर यह भी आरोप लगाए गए कि शो में शिल्पा की तरफ उनका झुकाव सबसे अधिक हैं। या यूं कह लें कि सलमान की पसंदीदा कंटेस्टेंट शिल्पा ही हैं।

लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान ही नहीं बल्कि उनके परिवार की पसंद भी शिल्पा ही हैं। एक वेबसाइट मे दावा किया है कि सलमान की मां सलमा की पसंदीदा कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे हैं।
वह चाहती हैं कि शिल्पा के नाम बिग बॅास 11 के विनर का टाइटल हो। यह कह सकते हैं कि मां को पसंद है इस वजह से सलमान को भी शिल्पा पसंद है।
सलमान के परिवार से जुड़े एक करीबी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि सलमा खान शिल्पा को विनर बनते देखना चाहती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान के पसंदीदा कंटेस्टेंट ने ही शो जीता है..यहां देखिए रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications

