BIGG BOSS: सलमान खान..हिना खान की हुई लड़ाई...घर में हुआ बवाल !
Recommended Video

इस बार वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। यह हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस वीक कपिल शर्मा अपनी फिल्म फिरंगी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॅास में एंट्री लेंगे।
इस एपिसोड का प्रोमो शूट भी आ चुका है। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर यह है कि सलमान खान आखिर वीकेंड के वार पर किस पर अपना निशाना साधेंगे। हम आपको बताते हैं कि इस बार सलमान खान घरवालों की तरह हिना खान को टारगेट करते हुए नजर आयेंगे।

लग्जरी टास्क के हार जाने के बाद विजेता राशि जीरो होना पूरी ठीकरा सलमान हिना खान पर फोड़ने वाले हैं। ऐसी खबर है कि सलमान खान और अर्शी के लगातार आरोप के कारण हिना खान रोने लगती हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान इस मामले में शिल्पा शिंदे,विकास गुप्ता और पुनीष शर्मा की भी क्लास लगाते हैं या नहीं और बेनाफ्शा के मामले पर आकाश ददलानी की क्लास लगती है या नहीं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों ने सलमान से बिग बॅास में दुश्मनी मोल ली है..


Click it and Unblock the Notifications
