LIVE :BIGG BOSS: दिल थाम लीजिए..1 नहीं 2 कंटेस्टेंट इस बार होंगे घर से OUT
Recommended Video

बिग बॅास में इस बार वीकेंड धमाकेदार होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इस वीक का लग्जरी बजट। लग्जरी बजट टास्क में विजेता राशि के जीरो होने के बाद हर किसी को सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार है।
वहीं इस वीक नॉमिनेशन के लिए घरवालों ने दर्शकों के बीच सबसे कम दिखने वाले कंटेस्टेंट को चुना है। इसके चलते सब्यसाची,महजबी,प्रियांक,बेनाफ्शा और सपना चौधरी को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

इसी नॅामिनेशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ऐसी खबर है कि इस बार घर से 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट बाहर हो जायेंगे। जी हां, आपने सही सुना।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार घर से दो सबसे कमजोर सदस्य सब्यसाची और मेहजबी घर से बाहर हो जायेंगे। फिलहाल वीकेंड के वार का इंतजार है। आखिर इतने बड़े ट्विस्ट को बिग बॅास कैसे अंजाम देते हैं ,यह देखना दिलचस्प होगा।
लेकिन क्या आपको पता है कि ये 6 नाम बिग बॅास 11 के विनर बन सकते हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications












