BIGG BOSS 11: सलमान के साथ बिग सुपरस्टार..सबकी लगेगी वाट..जबरदस्त एंट्री
Recommended Video

पिछले वीक वीकेंड का वार में घरवालों को चेतावनी देने के बाद एक बार फिर सलमान खान बिग बॅास 11 के वीकेंड के वार के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। इस वीक भी घर में कई हंगामे और लड़ाई देखने को मिली। पिछले वीक के बाद घर का माहौल ठंडा नहीं नजर आया।
ऐसी खबर है कि इस वीक भी घरवालों को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। खास तौर पर हिना खान,विकास गुप्ता,अर्शी खान और सपना चौधरी को सलमान के तीखे बोल का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वीकेंड सलमान के साथ ये सुपरस्टार घरवालों को काम की सलाह देते हुए नजर आयेंगे। हम बात कर रहे हैं रवि दूबे की।
रवि दूबे इस बार वीकेंड एपिसोड में सलमान के साथ स्टेज शेयर करेंगे।रवि ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि हां,मैं बिग बॅास में नजर आ सकता हूं। लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि हिना खान और रवि दूबे एक साथ खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे। दोनों के बीच दोस्ती गहरी है। ऐसे में रवि दूबे की सलाह हिना के कितने काम आती है। यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास की अब तक ग्लैमरस कंटेस्टेंट की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications

