BIGG BOSS के घर में आया तूफान..3 कंटेस्टेंट को हुई जेल..चौंक जायेंगे
Recommended Video

इस वीक बिग बॅास के घर में बदले की आग भड़कती हुई दिखाई दी। एक के बाद एक सभी एक दूसरे से बदला लेते हुए नजर आए। जहां एक तरफ हिना खान ने बंदगी कालरा पर लाल मिर्च का इस्तेमाल किया।

वहीं शिल्पा शिंदे और बंदगी कालरा मिलकर आकाश के चेहरे का बुरा हाल कर दिया। जिसके बाद उनके पूरे चेहरे पर सूजन आ गई। इसे देखते हुए आज घर वाले मिलकर पुनीष और बंदगी को कालकोठरी की सजा देते हैं।
इसे लेकर काफी तोड़ फोड़ होती है। दोनों ही जेल में जाने से इंकार कर देते हैं। इसके बाद एक और कंटेस्टेंट को जेल में भेजने के लिए कहा जाता है।
अर्शी खान की खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें भी कालकोठरी की सजा दी जाती है। यानी कुलमिलाकर आज कालकोठरी पर घर में घमासान देखने को मिलेगा।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि अर्शी,पुनीष और बंदगी इस सीजन के निगेटिव कंटेस्टेंट हैं..लेकिन इससे पहले भी बिग बॅास के ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं..जिन्हें घर के बाहर निगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ा..


Click it and Unblock the Notifications

