SHAME:बिग बॅास के इतिहास में पहली बार..WINNER को लेकर चौंकाने वाला फैसला..
Recommended Video

बिग बॅास 11 में इस वीक आपको अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। बिग बॅास के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब विजेता की प्राइज मनी को जीरो कर दिया गया है।
जी हां, इस साल शायद बिग बॅास के विनर को प्राइज मनी नहीं मिले। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हिना खान रोती हुई दिखाई देती हैं। लेकिन अब एक नई अपडेट सामने आयी है।

बिग बॅास के टास्क के अनुसार जो भी स्पेस से नीचे उतरेगा उतनी प्राइज मनी हटा ली जाएगी। सबसे पहले स्पेस से बंदगी,अर्शी खान,आकाश ददलानी,शिल्पा शिंदे और मेहजबीं कैप्टन बनने के लिए स्पेस से नीचे उतर जाते हैं।
वहीं संचालक होने के नाते पुनीष को स्पेस में बैठे कंटेस्टेंट पर निगरानी रखने के लिए कहा जाता है। लेकिन पुनीष हमेशा की तरह बंदगी के बेड पर पहुंच जाते हैं।
इसके बाद हिना खान और बाकी के लोग मस्ती में स्पेस से नीचे उतरते हैं और पुनीष के आने से पहले दोबारा स्पेस पर बैठ जाते हैं। टास्क को गंभीर ना लेने के कारण बिग बॅास को गुस्सा आ जाता है।
वह लग्जरी टास्क को कैंसल करते हुए प्राइज मनी जीरो कर देते हैं। इस वजह से घरवालों का हाल बेहाल हो जाता है।बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के अब तक के 7 बड़े राज..


Click it and Unblock the Notifications

