BIGG BOSS 11: सलमान खान ने लाख बार समझाया.. लेकिन फिर वही गलती.. SHAME
Recommended Video

बिग बॉस के घर में इस बार कंटेस्टेंट के बीच काफी हंगामा बरप रहा है। आने वाले एपिसोड की बात करें तो मंगलवार को आप देखेंगे बिग बॉस 11 के विवादित कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा और अर्शी खान के बीच घमासान लड़ाई।
हालांकि अर्शी खान भी घर में हंगामा करने का एक मौका नहीं छोड़तीं.. लेकिन यहां सरासर प्रियांक की गलती दिख रही है। दरअसल, नए लक्जरी टास्क में घर में एक अदालत में बदला गया है और कंटेस्टेंट एक दूसरे पर दोष लगा सकते हैं।

घर में वकील बनीं हिना खान सबसे पहले अर्शी खान पर आरोप लगाती हैं कि वह घर में सभी के साथ फर्ल्ट करती हैं। फिर प्रियांक कटघरे में आते हैं तो और बोलते हैं कि जिम में अर्शी जब एक्सरसाइज करती हैं तो काफी उत्तेजक रूप से करतीं हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि प्रियांक ने अर्शी के कपड़े फाड़ने मामले को भी सामने लाया। फिर क्या था.. अर्शी को प्रियांक की यह बात बिल्कुल गले से नीचे नहीं उतरी.. और वह बुरी तरह भड़क उठीं। अर्शी ने कहा- हां मैं कपड़े फाड़ूंगीं.. किसी के बाप ने नहीं दिये हैं मुझे कपड़े।
घर के अन्य कंटेस्टेंट विकास गुप्ता इस लड़ाई में बीच बचाव की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां मामला काफी बढ़ चुका है। बता दें, सलमान खान ने प्रियांक को पहले भी किसी फीमेल कंटेंस्टेंट के कैरेक्टर पर टिप्पणी करने से मना किया है।


Click it and Unblock the Notifications