BIGG BOSS:जब प्रियांक का हुआ गर्लफ्रेंड से सामना..फैंस का हंगामा..VIDEO
Recommended Video

बिग बॅास 11 में इस वीक शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की मां के अलावा एक और ट्विस्ट एंट्री घर में होने वाली है। हम बात कर रहे हैं प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की।
जी हां, प्रियांक और बेनाफ्शा के रिश्ते को देखते हुए दिव्या ने प्रियांक से अपने रिश्ते तोड़ दिए थे। यहां तक कि बिग बॅास में एंट्री से पहले दिव्या ने यह तक कहा था कि वह टीवी पर शुरू हुए इस रिश्ते को टीवी पर ही तोड़ देंगी।

लेकिन जब उनका सामना प्रियांक से हुए तो कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया। हुआ यूं कि दिव्या के आने पर बिग बॅास ने प्रियांक को पुतला ही बनाए रखा। वह टास्क के कारण दिव्या से कुछ भी नहीं कह पाए।
लेकिन दिव्या काफी कुछ बोल कर चली गई। दिव्या ने प्रियांक को कहा कि विकास आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि पूरे सीजन में विकास केवल प्रियांक का फायदा ही उठाया जा रहे हैं।
दिव्या के विकास गुप्ता को प्रियांक का अच्छा दोस्त बताने पर ट्विटर पर हंगामा हो गया है। कई लोगों ने दिव्या को झूठा बताया। साथ ही यह तक कह डाला कि प्रियांक को घर से बाहर निकलकर काम करना है। शायद इसलिए दिव्या उन्हें अपनी बात से समझाना चाहती थी।
यहां देखिए प्रियांक और दिव्या के आमना सामना का यह वीडियो और फैंस के मजेदार कमेंट...


Click it and Unblock the Notifications













