BREAKING: बिग बॉस में मची ऐसी गंदगी कि बदलना पड़ा शो का समय...अब 10: 30 नहीं देखिए...
Recommended Video

बिग बॉस का 11वां सीजन सुपरहिट जा रहा है। लोगों को घर के अंदर चल रहे गेम में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और अपने फेवरिट कंटेस्टेंट का सपोर्ट कर रहा हैं। शो में इस बार शिल्पा-विकास की लड़ाई सुपरहिट रही तो वहीं पुनीश-बंदगी का रोमांस शो की टीआरपी बढ़ा रहा है।
आलम ये है कि बिग बॉस के मेकर्स शो की टाइमिंग 10:30 बजे से शिफ्ट कर 11:00 बजे से करना चाहते हैं। ऐसी गॉसिप आ रही है कि असल में ऐसा करने की वजह पुनीश और बंदगी का रोमांस है। दोनों बिग बॉस में लगातार रोमांस का तड़का दे रहे थे तो वहीं सलमान खान ने दोनों को हिदायत भी दी थी।

अगर आप ध्यान दें तो पिछले दो-तीन दिनों से पुनीश और बंदगी का रोमांस बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। या तो उनके ऊपर सलमान खान की डांट का असर हुआ है या फिर एडिट किया जा रहा है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों ने मिलकर शो को एडल्ट कंटेट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
वैसे देखा जाए तो पुनीश और बंदगी के पहले भी कई कपल हैं जो बिग बॉस में आकर अफेयर और रोमांस का तड़का लगा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications