..................... Bigg Boss 11 Hina Khan lies about Arshi Khan and fans are majorly disappointed - Hindi Filmibeat

हिना खान की खुल गई पोल..अर्शी को लेकर बोला झूठ..बुरी तरह हुईं ट्रोल

By Shweta

बिग बॉस 11 में हिना खान इस सीजन की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी में से एक थीं। उन्होंने घर में घुसने से पहले गर्ल पावर का नारा दिया था और घर जाकर फैन्स और लोगों के सामने जितनी बुरी तरह इमेज हिना खान की खराब हुई है उतनी किसी और की नहीं हुई है।

पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने घर को कोर्टरूम बनाया था और हितेन और अर्शी के तलाक का केस घर के सदस्यों को लड़ना था। इस टास्क में विकास गुप्ता अर्शी की तरफ से वकील हैं तो हिना खान हितेन की तरफ से। टास्क में अर्शी पर टीम हिना ने जमकर कीचड़ उछाले।

इसी टास्क में हिना का झूठ एक बार फिर सबके सामने आ गया। उन्होंने अर्शी के आरोपों पर कहा कि उन्होंने कभी भी लव और प्रियांक के सामने अर्शी के बारे में कुछ भी नहीं कहा कि जब कि बिग में साफ दिखाया गया था कि वो बेनाफ्शा और लव से अर्शी के इनरवियर के बारे में बात करती हैं। आप भी देखिए वीडियो।

इस बात को लेकर हिना खान साफ मुकर गईं और जानबुझ कर लड़ने की वजह से ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल भी हुईं। हिना खान को लोगों ने काफी कुछ कहा तो वहीं ज्यादातर लोग अर्शी, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में नजर आए। आप भी देखिए कुछ ट्वीट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X