SHAME..हिना खान ने किया साउथ एक्ट्रेस पर ''गंदा कमेंट''..मचा हंगामा..वीडियो VIRAL
Recommended Video

हिना खान बिग बॅास घर में अपनी बहू इमेज को बदलने आयी थी। लेकिन उनकी इस गलती ने फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज को पूरी तरह निगेटिव में बदल दिया है।
हिना घर में विकास गुप्ता,लव त्यागी और पुनीष के साथ साउथ के एक्ट्रेस पर निगेटिव कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। हिना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके बाद ट्वि्टर पर हंगामा मच गया गया है। हिना ने अपने वीडियो में कहा है कि साउथ के डायरेक्टर्स अपनी हीरोइनों को वजन बढ़ाने के लिए कहते हैं। ऐसी हीरोइन पसंद हैं जिनका वजन बढ़ा हुआ होता है।
मैंने इस कारण से दो बड़ी साउथ फिल्मों करने से इंकार किया है। वहां पर साड़ी में डांस करने वाली थुलछुली हीरोइन अच्छी लगती है। लेकिन ये बात है कि वहां पर पैसा बहुत है।
मैंने दो बड़ी फिल्में सिर्फ इस वजह से छोड़ दी कि वजन बढ़ाना पड़ेगा। मुझे फिल्म छोड़ने का दुख है। मैंने जो फिल्म छोड़ी उसमे 15 साल बाद महेश बाबू और वैंकटेश एक साथ आ रहे थे, जिसमें मुझे एक रोल ऑफर हुआ था।
फिर बाद में वहीं की हीरोइन ने वो रोल किया था। गौरलतब है कि हिना के इस कमेंट के बाद हंसिका मोटवानी ने हैशटैग Shamehinakhan की शुरुआत की है।
उन्होंने हिना पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर सलमान का क्या रिएक्शन होता है।
यहां देखिए हिना का चौंकाने वाला वीडियो और बिग बॅास के घर में हिना के ऐसे कमेंट जो उनकी इमेज को निगेटिव कर देते हैं...


Click it and Unblock the Notifications
