11 साल में पहली बार..BIGG BOSS का चौंकाने वाला फैसला..हिना खान..हितेन घर से बाहर
Recommended Video

बिग बॅास 11 के इस बार के लग्जरी कार्य में घरवालों के साथ सभी को चौंका दिया। बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब घर की प्राइज मनी जीरो कर दी गई।
वो भी केवल घरवालों की लापरवाही से। बिग बॅास के 11 साल के इतिहास में पहली बार घरवालों की लापरवाही को देखते हुए इस तरह का फैसला लिया गया है। एक तरफ जहां पुनीष बंदगी के साथ बिजी रहे।

वहीं हिना खान,विकास गुप्ता,सपना चौधरी,हितेन तेजवानी,प्रियांक और बंदगी ने इस कार्य को मस्ती में लेते हुए टास्क में धोखा करते हुए नजर आए। इसके चलते बिग बॅास की प्राइज मनी जीरो हो गई है।
अब बारी है कालकोठरी की सजा की। पूरे घरवालों ने मिलकर काफी बहस और एक दूसरे से लड़ाई के बाद हिना खान और हितेन तेजवानी को घर से बाहर निकाल दिया।
उन दोनों को कालकोठरी की सजा दी गई है।यानी कि पहली बार हितेन और हिना कालकोठरी में कड़ी सजा के हकदार बनते हुए नजर आयेंगे।
बहरहाल,यहां देखिए कि बिग बॅास के 10 सीजन के विनर अब कहां पर बिजी हैं..


Click it and Unblock the Notifications

