हिना खान और विकास गुप्ता के बीच जबरदस्त फाइट, पोस्ट लिखकर मचाया बवाल, शॉकिंग !
बिग बॅास 11 के खत्म होने के बाद हिना खान और विकास गुप्ता की दोस्ती चर्चा में रही। लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट इसी तरफ इशारा करते हैं कि विकास और हिना के बीच अब दुश्मनी का रिश्ता कायम हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दुश्मनी की वजह प्रियांक शर्मा भी हो सकते हैं। जो कि विकास के अच्छे दोस्त रह चुके हैं। हाल ही में विकास और प्रियांक के झगड़े की खबर सामने आयी थी।

ऐसा मालूम होता है कि प्रियांक के लिए हिना ने विकास से मुंह मोड़ लिया है। यकीन नहीं आता तो ये पोस्ट देख लीजिए। जो इन दिनों की जबरदस्त लड़ाई का किस्सा साफ बयान कर रही है।
आपको बता दें कि बिग बॅास के दौरान भी दोनों की बहस कई बार हुई। लेकिन शो से बाहर होने के बाद दोनों पार्टी और डिनर करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं हिना ने अपने बर्थडे बैश में भी विकास को बुलाया था। अचानक से दोनों की इस लड़ाई को देख हिना और विकास के फैंस दुखी हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications