BIGG BOSS 11: शिल्पा शिंदे के बज गए 12..WINNER की रेस से OUT..हंगामा
Recommended Video

बिग बॅास 11 में अब लोगों का असली चेहरा सबके सामने दिखाई दे रहा है। इस सीजन को खत्म होने में महज चार वीक बचे हैं। ऐसे में हर कोई गेम में बने रहने के लिए प्लानिंग कर रहा है।
इसी प्लानिंग के कारण हितेन तेजवानी घर से बाहर हो गए। हितेन के बाहर होने का सबसे बड़ा असर शिल्पा शिंदे पर पड़ा है। सलमान खान से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई हितेन के घर से बाहर होने की खबर पर हैरान और दुखी है।
खासकर शिल्पा शिंदे के गेम में बने रहने के कारण हितेन को बाहर निकालने का फैसला अब नफरत में बदल चुका है। तभी तो सोशल मीडिया पर इस बार हिना नहीं शिल्पा के खिलाफ आवाज उठ रही है।
किसी ने शिल्पा को मतलबी तो किसी ने उन्हें चालबाज कहा है। यहां तक कि संजीदा शेख,सुयश रॅाय जैसे सेलिब्रिटी भी शिल्पा की इस हरकत से बेहद खफा हैं।
आलम तो ऐसा है कि शिल्पा का यह फैसला उन्हें विनर की रेस से भी बाहर कर सकता है..आइए देेखते हैं कि लोगों ने शिल्पा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है...यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications