बिग बॅास 11 फेम बंदगी कालरा के साथ बड़ा हादसा,फैंस हो जाए सावधान !
बिग बॅास 11 के दौरान और बिग बॅास के खत्म होने के बाद भी बंदगी कालरा का नाम केवल कंट्रोवर्सी के साथ ही जुड़ा हुआ है। बंदगी एक बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं।
बंदगी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फेक आईफोन एड शेयर किया था। इसे देखते हुए युवक युवराज सिंह यादव ने आईफोन x बुक करा लिया। आईफोन X का की रियल कीमत 83,000 हजार रुपये थी, लेकिन एड के मुताबिक इस फोन को दिल्ली बेस्ड एक कंपनी मात्र 61,000 रुपये में ही दे रही थी।

इसे देखते हुए युवराज ने फोन बुक करवा लिया. फोन बुक करवाने के लिए युवराज ने एक नंबर पर 13,000 रुपये का पेटीएम किया। लेकिन बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम से इस एड को डिलीट कर दिया।
फिर हुआ यूं कि एक दिन युवराज के घर कुरियर पहुंचा। युवराज ने कुरियर वाले को बाकी के पैसे यानी कि 48 हजार दे दिए। जैसे ही युवराज ने पैकेट खोला तो अंदर सिर्फ आईफोन X का डम्मी मौजूद था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अब बंदगी का नाम भी इस धोखाधड़ी में शामिल हो गया है।
सच मानिए..रियल लाइफ में कई स्टार के साथ बड़ा हादसा हो चुका है..


Click it and Unblock the Notifications











