बिग बॉस 11 फेम बंदगी कालरा से हुई बदसुलूकी, दी गईं गालियां और डॉग पर चप्पल से हमला

बिग बॉस सीजन 11 काफी चर्चा में रहा था और इस सीजन में कई सितारे नजर आए थे। ये ऐसा साल था जब घर में कई जोड़ियां बनीं थीं और लोगों वो पसंद रहे हैं। इस दौरान बंदगी कालरा मशहूर हुईं थीं और पुनीश के साथ उनका रिश्ता आगे बढ़ा था।
लेकिन अब बिग बॉस 11 की इस महिला प्रतियोगी बंदगी का कालरा के साथ अभद्र व्यवहार होने की बात सामने आई है। खबरें हैं कि बंदगी के साथ बदसुलूकी हुई है और उनके डॉग पर चप्पल से वार किया गया है।
क्या बोलीं बंदगी
बंदगी कालरा का कहना है कि वो जब दिल्ली में अपने पेट डॉग को टहलाने के लिए बाहर निकली थीं तो उनके साथ ये व्यवहार हुआ था। उन्होने बताया कि, पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने उनके डॉग को चप्पल से पीटा और मुझे काफी भद्दी भद्दी गालियां दीं।
बंदगी को कुछ समझ नहीं आ रहा था तो उन्होने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाने की सोची। हालांकि मामले को पुलिस स्टेशन में दबाने और रफा दफा करने को लेकर तूल दिया गया। अब बंदगी इसको लेकर आगे क्या करेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
शो के बाद नहीं आईं नजर
बंदगी की बात करें तो वो शो के दौरान काफी नेम फेम कमा चुकी थीँ। हालांकि इसके बाद उनको कुछ खास करते हुए नहीं देखा गया है। ना ही वो किसी सीरियल का हिस्सा बनीं और ना ही किसी रियालिटी शो में फिर से नजर आईं थीँ। अब वो क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता।
पुनीश-बंदगी का ब्रेकअप
बिग बॉस के घर के अंगर पुनीश और बंदगी का अफेयर शुरु हो गया था। दोनों ने शादी तक करने का फैसला कर लिया था। हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने अलग होने के फैसला कर लिया। पुनीश ने बंदगी से रिश्ता खत्म करने की पुष्टि करते हुए एक इंटरव्यू में कहा है, ''बंदगी और मैं पांच वर्ष तक साथ थे। रिश्ता खत्म करने का कोई खास कारण नहीं है। बंदगी मुंबई में अपने करियर को लेकर गंभीर हैं, और मैं अपने बिजनेस के कारण ज्यादातर दिल्ली में रहता हूं।''


Click it and Unblock the Notifications











