अर्शी खान का 'मेरे रश्के कमर' डांस देखकर,हो जायेंगे दीवाने,वीडियो VIRAL
बिग बॅास 11 के बाद अगर कोई सही मायने में फेम का लुफ्त उठा रहा है तो वो और कोई नहीं अर्शी खान हैं। शो से निकलते ही अर्शी कई बड़े टीवी शो का हिस्सा बन गई।
हाल ही में उन्होंने एमटीवी बॅाक्स क्रिकेट लीग में शामिल हुई हैं।वह वहां पर लोगों को जमकर एंटरटेनमेंट कर रही हैं। अर्शी क्रिकेट के मैदान पर अपना ग्लैमरस दिखाने से जरा सा भी चूक नहीं रही हैं।

इसी दौरान अर्शी ने मेरे रश्के कमर पर डांस किया। जिसका वीडियो लीक होते ही वायरल हो गया है।इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अर्शी के दीवाने हो जायेंगे।
वैसे आपको बता दें कि क्रिकेट लीग में अर्शी अपने प्यारे हितेन तेजवानी को छेड़ने से बाज नहीं आ रही हैं। इतना ही नहीं वह अंपायर के साथ भी छेड़खानी करने से पीछे नहीं हट रही है।
गौरतलब है कि अर्शी के लिए फिल्मों का रास्ता खुल चुका है। वह जल्द ही प्रभास के साथ एक बिग बजट का हिस्सा बनने वाली हैं। इतना ही नहीं वह विकास गुप्ता की किसी वेबसीरीज का भी हिस्सा बनने की तैयारी कर रही हैं।
चलिए फिर बिना समय गंवाए यहां देखते हैं अर्शी खान का वायरल होता वीडियो..
यहां देखिए अर्शी की वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
