बिग बॅास और खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए बिग सरप्राइज, 2 hot सुपरस्टार की Entry!
बिग बॅास और खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए एक बिग सरप्राइज सामने आया है। कई दिनों से चर्चा है कि रोहित शेट्टी एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के साथ कमबैक कर रहे हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार खतरों के खिलाड़ी में बिग बॅास का तड़का लगने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खतरों के खिलाड़ी में अर्शी खान के साथ बंदगी कालरा भी नजर आने वाली हैं।

जी हां, आपने सही सुना। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि बंदगी कालरा की शो में एंट्री फाइनल हो चुकी है। बिग बॅास के बाद बंदगी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।
इसके साथ अर्शी और बंदगी के बीच की आपसी बहस बिग बाॅस के बाद एक बार फिर से देखने को मिल सकती है। यह भी माना जा रहा है कि बंदगी शो में ग्लैमरस का तड़का लगाने में भी कामयाब हो पाएगी।
यानी कुलमिलाकर देखा जाए तो एक बार फिर फैंस को बिग बॅास 11 का ट्रेलर खतरों के खिलाड़ी में देखने को मिल सकता है।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास की अब तक की विदेशी कंटेस्टेंट की एक झलक


Click it and Unblock the Notifications












