#Video..बिग बॉस 10 विनर मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो हो रहा है वायरल
बिग बॉस 10 के विनर मनवीर सिंह गुर्जर की शादी का एक वीडियो सामने आया है।
बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर आपने इस शो के एपिसोड देखें होंगे तो आपको याद होगा कि मनवीर ने इस दौरान बताया था कि वो अपनी शादी से भाग गए थे। अब ऐसे में ये वीडियो सामने आना वाकई में चौकाने वाली बात है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि मनवीर दूल्हा बने हुए हैं और अपनी मां के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। वीडियो में आगे मनवीर घोड़ी पर चढ़ते नज़र आ रहे हैं।
#Details: लीजिए बिग बॉस सीज़न 11 तो धमाका कर देगा!
BAHAI #manveergurjar ke shaadi ke video
A video posted by सवम भोले नाथ मेरे रख वाले है (@hemantbhati9) on
इस वीडियो के बैग्राउंड में हम साथ साथ हैं फिल्म का गाना छोटे-छोटे भाइयों के बड़े भइया चल रहा है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो उसी शादी की है या दोबारा उनकी शादी करवाई गई थी। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications











