''अगर मनवीर शादी की बात नहीं छुपाते तो क्या लड़कियां उन्हें वोट करतीं?''

बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर के रिश्तेदारों ने कहा कि अगर वो शादी की बात नहीं छुपाते तो क्या लड़कियां उन्हें वोट करतीं?

By Shivani Verma

क्या सच में मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस 10 को जीतने के लिए अपनी शादी की बात छुपाई है? यही सवाल लोगों के मन में भरा हुआ है। मुद्दे पर आते हैं...पिछले दिनों मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो सामने आया उससे सभी चौक गए हैं। एक तरफ मनवीर का कहना है कि वो शादीशुदा नहीं हैं, तो वहीं उनके रिश्तेदारों ने अलग ही खुलासा किया।

इनके कुछ रिश्तेदारों न सिर्फ उनकी शादी की बात को स्वीकारा है बल्कि ये भी सवाल खड़ा कर दिया कि अगर मनवीर शादी की बात नहीं छुपाते तो क्या बहुत सारी लड़कियां उन्हें वो करतीं?

bigg-boss-10-winner-manveer-gurjar-s-relative-now-argues-on-his-wedding-issue

सुरेश, जिसकी शादी मनवीर की कज़िन से हुई है, उनके इस बयान से साफ ज़ाहिर है कि मनवीर ने जान बूझकर बिग बॉस में अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई है। यही नहीं, मनवीर के मामा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मनवीर की शादी को तीन साल हो गए हैं और उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है जिसका नाम आशी है।

#Video..बिग बॉस 10 विनर मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो हो रहा है वायरल

उन्होंने कहा कि मनवीर ने इस बात को कभी शो में नहीं छुपाया। शायद मनवीर के मामा उस एपिसोड की बात कर रहे हैं जिसमें मनवीर बानी और लोपामुद्रा के सामने अपनी शादी की बात कर रहे थे (हालांकि ये टीवी पर कभी ऑनएयर किया ही नहीं गया।)।

वहीं, मनवीर ने कभी अपनी शादी की बात को नहीं माना। उनका कहना है कि ऐसा करके सब उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

एक इंटरव्यू में मनवीर ने कहा था कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। शादी जैसी चीज़ ऐसे छुप नहीं सकती। मैं अक्टूबर से बिग बॉस के घर में था, तब तो ये मुद्दा किसी ने उठाया होता। ये सब एक घटिया पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X