#Ready: सुल्तान हो गया.. अब बिग बॉस बनकर आएंगे सलमान खान!
रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 10 आजकल सुर्खियों में है। खबर आई थी कि इस बार भी यह शो सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस खबर से तमाम फैन्स के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 10 इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकता है।

इस सीजन में भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीजन को इंट्रस्टिंग बनाने के लिए काफी कुछ नया किया जा रहा है। सलमान ने पहले कहा था कि अब 'बिग बॉस' शो काफी तनावपूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि अब अलग अलग क्षेत्र के सेलिब्रिटीज, फिल्म स्टार और आम लोगों को पार्टिसिपेंट्स बनाया जायेगा जिसकी लोगों ने उम्मीद नहीं की होगी।
गौरतलब है कि बिग बॉस 10 का पहला प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है। बिग बॉस अपने पहले सीजन से दर्शकों अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहा है। सलमान खान के होस्ट करने के तरीके की वजह से भी इस सीरियल की टीआरपी काफी ज्यादा रहती है।
झलक दिखलाजा 9 के लिए मनीष पॉल की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप!
मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक इस बार शो मेकर्स ने पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलौच को अप्रोच किया है। साथ ही गोविंदा से थप्पठ खाने वाले संतोष राय को भी अप्रोच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications