..................... Bigg Boss 10 will not have celebrity contestants - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 10 का चौंकाने वाला खुलासा..जानकर हैरान रह जाएंगे!

By Shivani Verma

बिग बॉस सीज़न 10 अभी शुरू भी नहीं हुआ और काफी सारी सुर्खियां भी ले गया। खबरों की मानें बिग बॉस 10 इस अक्टूबर में शुरू होगा। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने इस शो को होस्ट करेंगे। सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के महबूब स्टूडियो में इसका प्रोमो शूट किया है।

जैसा कि पहले ही खबरें आ गई थीं कि इस बार के सीज़न में भी हमेशा की तरह कुछ नया देखने को मिलेगा और बताया जा रहा था कि इसमें आम आदमी भी कंटेस्टेंट बनेंगे। लेकिन हाल ही में पता लगा है कि इस सीज़न में आपको केवल आम आदमी ही कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे। जिसके लिए लोगों को इनविटेशन एप्लिकेशन भी दे दिए गए हैं।

B'DaySpcl! कपिल और इनकी जोड़ी 'सुपरहिट'...कभी रणबीर तो कभी सलमान के साथ किया रोमांस..

पिछले दिनों सलमान ने कहा था कि इस सीज़न में सेलिब्रिटी और आम लोगों को एक साथ एक घर में दिखाया जाएगा, जो काफी दिलचस्प होने वाला है। लेकिन ये बात सलमान की पूरी तरह से सही साबित नहीं हुई, क्योंकि अब खुलासा हुआ है कि इस घर में सिर्फ आम लोग ही आपको दिखाई देंगे।

Wow..ऋषि कपूर के साथ 'भाभीजी' का आइटम नंबर..पहले ही सुपरहिट!

हम उम्मीद लगाते हैं कि जैसे सलमान ने दस का दम शो में आम लोगों को बेहतरीन ढंग से ट्रीट किया था, इस बार भी सलमान कुछ ऐसा ही करेंगे। आपको बता दें कि सलमान खान ने इस सीज़न में अपनी फीस का हिस्सा बीइंग ह्युमैन चैरिटी में देने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के लिए भी जल्द ही व्यस्त होने वाले हैं। इस फिल्म की बाकी टीम तो शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच चुकी है, सलमान भी जल्द ही इन सब से फ्री होकर शूटिंग के लिए रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X