#Pics: बिग बॉस 10 में सनी लियोन के साथ ऐसा शरमाए शाहरूख - सलमान!
आखिरकार रईस के शाहरूख खान, सुलतान सलमान के बिग बॉस 10 हाउस में पहुंच गए। वो भी अपनी लैला सनी लियोन के साथ। और तीनों ने जमकर मस्ती की। देखिए तस्वीरें।
आखिरकार, सलमान खान, शाहरूख खान और सनी लियोन ने एक साथ शूट कर ही लिया। और तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि आप देखते रह जाएंगे। शाहरूख खान, सनी लियोन के साथ बिग बॉस 10 में रईस को प्रमोट करने पहुंचे और इस दौरान इन तीनों ने काफी मस्ती की।
तस्वीरें देखकर तो यही लग रहा है कि ये तीनों शनिवार और रविवार को बिग बॉस 10 के घर में मज़ेदार शो देने वाले हैं और अभी से दर्शक सुलतान और रईस की ट्यूनिंग की देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। और साथ में लैला है तो उफ्फ!

इस प्रमोशन में शाहरूख खान का साथ देंगी सनी लियोन जो रईस के अपने आईटम नंबर लैला ओ लैला पर थिरकीं। और उनके साथ कदम से कदम मिलाते दिखे शाहरूख खान और सलमान खान। अब ये होगा बिग बॉस 10 का एकदम बिंदास फ्रेम।
[#Shock: आखिर सनी लियोन ने खोल ही दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच!]
बिग बॉस ने ही सनी लियोन को पहचान दी थी और बिग बॉस पर अपनी फिल्म प्रमोट करना उनके लिए शानदार तोहफा होगा। वहीं फैन्स को भी शाहरूख - सलमान और सनी लियोन को एक साथ डांस करते देखने में काफी मज़ा आएगा। देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications