बिग बॉस10: फिनाले को होस्ट करेंगे सलमान खान...स्वामी ओम ने फिर बोला झूठ
स्वामी ओम ने कहा था कि वह फिनाले का हिस्सा बनेगें..साथ ही शो में जाकर सलमान खान कि हड्डियां भी तोड़ेंगे...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्यों कि स्वामी ओम ने फिर बोला झूठ...
बीते दिनों टीवी गलियारों में खबर थी कि, स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10फिनाले का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिससे शो के फैन्स को काफी शॉक लगा था।

इतना ही नहीं खुद स्वामी ओम ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा था कि, हां मै बिग बॉस फिनाले में जाऊंगा और वहां जाकर सलमान खान की हड्डियां तोडूंगा।
#BiggBoss 10: प्रेस-कांफ्रेंस में बोले स्वामी ओम- तानाशाह है सलमान खान
जबसे यह खबर मीडिया में आई थी, कि स्वामी ओम फिनाले का हिस्सा बनेगें तबे कयास लगाये जा रहे थे कि, सलमान खान शो के फिनाले का बॉयकाट कर देंगे।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जी हां शो के करीबी सूत्रों का कहना है कि, फिनाले के स्वामी ओम को बुलाया ही नहीं गया है। उम्मीद है कि, वह फिनाले के दिन बिग बॉस के सेट पर नहीं आयेंगे।
बिगबॉस10:स्वामी-ओम-प्रियंका ने की रिक्वेस्ट...हमे भी बुला लो ग्रांड फिनाले में
साथ ही बताया गया कि जल्द ही बिग बॉस मेकर्स स्वामी ओम के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले है। इस बात के साथ यह भी पुष्टि हो गयी है कि सलमान खान बिग बॉस सीजन 10 फिनाले का जरुर होस्ट करेंगे।
बिग बॉस 10: फैन्स के साथ धोखा...सलमान ने चुन लिया है शो का विनर
गौरतलब है कि,स्वामी ओम ने बिग बॉस के घर में अपनी सारी हदें पार की थी जिसके बाद बिग बॉस मेकर्स को स्वामी को घर से बाहर करना पड़ा। घर से निकलने के बाद स्वामी ओम ने सपनी सीमाएं लांघते हुए सलमान खान और शो के बारे में मीडिया में काफी अनाप शनाप बयान दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
